डंडई: सोनेहारा की कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील, ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसी, ग्रामीण हुए परेशान
Dandai, Garhwa | Oct 1, 2026 डंडई। प्रखंड के सोनेहारा गांव की कच्ची सड़क बारिश के बाद बदहाल हो गई है। लगातार हुई बारिश से सड़क पूरी तरह कीचड़मय हो गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क डंडई-रमना मुख्य मार्ग को जोड़ती है। इसके माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों लोग डंडई मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर आते-जाते हैं।