निर्मली: निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया
निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल के नेतृत्व में रविवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य आवश्यक कागजात की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी गई तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई