चांदवा: चुनाव जीतने के बाद भाजपा के कालीचरण सिंह ने टोरी में आरओबी निर्माण को बताया पहली प्राथमिकता,लोगों में खुशी
चंदवा। चतरा संसदीय क्षेत्र से प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने संसदीय क्षेत्र के सबसे अहम मुद्दों एवं समस्याओं में चंदवा के टोरी स्थित रेलवे फाटक पर आरओबी नही रहने से हो रही परेशानी को पहले स्थान पर रखा है। चुनाव जीतने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने उक्त समस्या के निदान को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराया।