अमरपुर: पति की गैरमौजूदगी में विवाहिता पर टूटा कहर, सास और ननद पर मारपीट कर घायल करने का आरोप।
Amarpur, Banka | Jul 21, 2026 पति की गैरमौजूदगी में विवाहिता पर टूटा कहर, सास और ननद पर मारपीट कर घायल करने का आरोप अमरपुर थाना क्षेत्र के इसलामपुर गांव में एक विवाहिता के साथ मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। घायल महिला बीबी शजमुल का प्राथमिक उपचार अमरपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया।