मानिकपुर: चित्रकूट सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, सुधार के दिए गए निर्देश
चित्रकूट में मंगलवार दोपहर 2 बजे चित्रकूट के राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज अनुराग कुरील, जज रेनू मिश्रा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन व पुनर्वास व्यवस्थाएं देखी गईं। भोजन व स्वच्छता संतोषजनक मिली, जबकि शिक्षा में सुधार जरूरी बताया। बाद में विधिक साक्षरता शिविर भी आयोजित हुआ।