गुरुवार को दोपहर 2 बजे सिमडेगा में पुराने अनुमंडल कार्यालय में बन रहे हेरिटेज संग्रहालय का उपायुक्त कंचन सिंह ने निरीक्षण किया। 7 मार्च को होने वाले लोकार्पण को लेकर उन्होंने परिसर की सजावट, साफ-सफाई और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने और आगंतुकों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने