स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल जी की छठी पुण्यतिथि पर माता अंजनी एवं हनुमान जी की मूर्ति स्थापना संपन्न
रेवाड़ी, 25 जुलाई।
स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल जी (पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा रेवाड़ी) की छठी पुण्यतिथि के पावन अवसर पर बाबा मोहन राम मंदिर, बड़ा तालाब, रेवाड़ी में पंडित योगेंद्र पालीवाल सेवा आर्मी के तत्वावधान में माता अंजनी एवं हनुमान जी की मूर्ति स्थापना का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के दर्शन किए तथा स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में रेवाड़ी विधायक श्री लक्ष्मण सिंह यादव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने विशेष रूप से शिरकत कर स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल जी के सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान को स्मरण किया।
रेवाड़ी विधायक श्री लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा
"स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल जी ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए। उनकी स्मृति में माता अंजनी एवं हनुमान जी की मूर्ति स्थापना जैसे धार्मिक आयोजन समाज को संस्कार, सेवा और आस्था से जोड़ने का प्रेरणादायी कार्य हैं। मैं पंडित योगेंद्र पालीवाल सेवा आर्मी के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करता हूँ।"
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा
"स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल जी का जीवन संगठन, सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण था। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह धार्मिक आयोजन उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को भी सशक्त करेगा। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं।"
कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समाज सेवा एवं धार्मिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री वीर कुमार यादव, नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन श्री अजय जांगड़ा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री रामपाल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री रत्नेश बंसल, धारूहेड़ा ब्लॉक समिति के चेयरमैन श्री दलबीर सिंह, डहिना ब्लॉक समिति के चेयरमैन श्री करणपाल खोला, नाहर ब्लॉक अध्यक्ष श्री दुष्यंत, श्री नरेंद्र पिप्पल, मार्केट कमेटी रेवाड़ी के चेयरमैन श्री अनिल सैनी सहित अनेक जिला पार्षद, नगर पार्षद, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रधानों तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता कर स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के अंत में पंडित योगेंद्र पालीवाल सेवा आर्मी के अध्यक्ष पंडित भारत पालीवाल एवं सचिव पंडित हिमांशु पालीवाल ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।
Rewari, Rewari | Jul 25, 2026