शाजापुर: सावन के चौथे सोमवार पर बारिश के बीच लोदिया के ग्रामीणों ने निकाली कलश यात्रा, पाण्डुखोरा में भगवान शिव का किया जलाभिषेक
ग्राम लोदिया से सावन के चौथे सोमवार बरसते पानी में कलश यात्रा निकाली। सभी गांववासियो ने बड़े हर्ष के साथ ग्राम लोदिया से पाण्डुखोरा महादेव मंदिर तक कलश यात्रा निकाली । यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर लालघाटी से होते हुए पाण्डुखोरा महादेव मंदिर पहुंची भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रसादी ग्रहण की।