शाजापुर: श्रावण मास में, ॐ नमः शिवाय जाप से गूंज रहा लड़ावत गांव,ग्रामीणों ने निकाली कलश यात्रा
श्रावण मास के पावन अवसर पर लडावद ग्राम में भक्ति और श्रद्धा का माहौल चरम पर है। गांव शिवालय में चल रहे 'ॐ नमः शिवाय' जाप के अनुष्ठान के तहत सोमवार को एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में पूरे गांव ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य गुरुदेव गोविंद जाने दस्ताखेड़ी ने लोगो को शराब से दूर रहने का संदेश दिया ।