सूरजपुर: आमगांव के किसान ने समर्थन मूल्य पर बिक्री की, कोई परेशानी नहीं हुई, शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया
आमगांव के किसान ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया। किसान ने कहा टोकन कटवाने से लेकर धान बिक्री करने तक उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। समिति में हमालों के द्वारा उनके धान के बोरों की तौलाई, सिलाई व ढुलाई का काम किया गया। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।