मांडर: Nh39 मदरसा चौक पर मारुति कार की टक्कर से एक गाय की मौत, दो घायल
Mandar, Ranchi | Jun 14, 2026 चान्हो के मदरसा चौक स्थित NH-39 पर रविवार शाम करीब 6 बजे एक मारुति कार ने तीन गायों को टक्कर मार दी। हादसे में एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गायें घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडरी निवासी हबीब अंसारी अपनी गायों को लेकर पंडरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लोहरदगा की ओर से आ रही एक मारुति कार ने तीनों गायों को अपनी चपेट में ले लिया...