रफीगंज: तेज अंधड़ और बारिश ने पांती गांव में बुझाया घर का दीपक, एकलौते बेटे की हुई मौत
रफीगंज। कासमा थाना क्षेत्र के पांती गांव में मंगलवार को आई तेज अंधड़ एवं बारिश एक परिवार के लिए काल बनकर साबित हुई। घर की छत पर करकट लगा रहे युवक की करकट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। रात्रि 9:00 मिली जानकारी के अनुसार आकीब घर पर करकट लग रहा था। आंधी इसी दौरान करकट से उसकी सर पर चोट लग गई।