मेरठ: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में बीए की छात्रा के साथ मनचले ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर बीच सड़क पर की मारपीट
Meerut, Meerut | Aug 16, 2024 मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक मनचले ने पड़ोस की रहने वाली बीए की छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्र के विरोध करने पर आरोपी मनचले ने उसको बीच सड़क पर पीट दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की लेकिन आरोप है कि थाना पुलिस ने आरोपी मनचले पर कार्यवाही नहीं की इसी के चलते शुक्रवार को पीड़िता एसएसपी से शिकायत करने पहुंच गई।