भादरा क्षेत्र के गांव डूंगराना में मुख्य चौक पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रशासक अनकोरी देवी मेघवाल व आनंद गिरि महाराज की मौजूदगी में समारोह हुआ। प्रतिमा कुमारी पुष्पा ने भेंट की। ग्राम पंचायत, युवा मंडल व ग्रामीणों ने देशभक्ति के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।