कोलायत: कोलायत के बिठनोक में नरपतसिंह की स्मृति में मानवता का महायज्ञ, MLA अंशुमान सिंह भाटी की मौजूदगी में 187 यूनिट रक्तदान
बिठनोक कस्बे में मंगलवार को स्व नरपत सिंह भाटी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर सेवा, समर्पण और मानवता का अनूठा संगम बन गया। करणपुरा विनायक परिसर में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, ग्रामीणों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया तथा स्व. नरपत सिंह भाटी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 187 यूनिट रक्तदान हुआ