भभुआ: बहुअरा पोखरा के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 188 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार, टेम्पो जब्त
Bhabua, Kaimur | Oct 16, 2024 बहुअरा पोखरा के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 188 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। यह घटना बुधवार की सुबह 9:30 बजे की बताई गई। गिरफ्तार धंधेबाज नालंदा जिला के बेना थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी जोगिन्द्र यादव के पुत्र अबताव कुमार बताया गया है। उत्पाद के पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि शराब व टेंपो को जब्त कर एक धंधेबाज को जेल भेजा है।