कालका: राजकीय बहूतकनीकी नानकपुर को राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया
राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार समारोह के दौरान नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा द्वारा सरकारी भवन श्रेणी में राजकीय बहूतकनीकी नानकपुर को ऊर्जा संरक्षण में सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार हरियाणा के ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग मंत्री रणजीत सिंह से संस्थान के प्रधानाचार्य को दिया।