कैलारस: मुरैना: कैलारस में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
कैलारस (मुरैना) मुरैना जिले के कैलारस में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई जा रही है इस अवसर पर नगर में एक विशाल चल समारोह (रैली) निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कृषि उपज मंडी तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।