फुलवारी: पशुपति कुमार पारस की रालोजपा एनडीए का हिस्सा नहीं, सांसद अरुण भारती ने चिराग पासवान के बयान का समर्थन किया
Phulwari, Patna | Nov 23, 2024 लोजपा रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा कि पशुपति कुमार पारस की पार्टी रालोजपा एनडीए के हिस्सा नहीं है। पूरे मामले पर शनिवार की दोपहर 12 बजे दिल्ली से पटना पहुंचे लोजपा रामविलास के सांसद अरुण भारती ने भी चिराग पासवान की बातों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए की बैठकों में उनकी हिस्सेदारी नहीं रहती है।