कासगंज: कासगंज की पुलिस लाइन में एसपी ने ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की, सतर्कता सूचना तंत्र मजबूत करने के दिए निर्देश
कासगंज जिले में कानून व्यवस्था और ग्रामीण सूचना तंत्र मजबूत करने के उद्देश्य पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों के साथ एक गोष्ठी की गई। इस गोष्ठी में मौजूद ग्राम प्रहरियों को सापा, वर्दी, डंडा और जैकेट जैसी आवश्यक सामग्री वितरित की गई। मामले की जानकारी रविवार की शाम 6:00 बजे मिली।