गोंडा: पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श शिविर में परामर्शदाताओं ने 3 जोड़ों को समझा बुझाकर एक साथ रहने को किया राजी
Gonda, Gonda | Mar 17, 2024 रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित,परिवार परामर्श शिविर में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में, परामर्शदाताओं ने बिछुडे जोड़ो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया। तथा 03 जोड़ों को समझा बुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया। इस दौरान गंगाधर शुक्ला, अनीता श्रीवास्तव, यशोदानंदन त्रिपाठी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव आदि मौजूद रही।