गोंडा: इटियाथोक पुलिस टीम ने पड़री नहर के पास बलरामपुर जिले के एक व्यक्ति को 300 नशीली गोलियों के साथ किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Mar 16, 2024 गोंडा जिले के इटियाथोक थाने की पुलिस टीम ने शनिवार को पड़री नहर के पास से बलरामपुर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति को 300 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है और पुलिस अभिरक्षा में चालान भेजा गया था जहां से न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।