गोंडा: दसियापुर पंडितपुरवा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, आठ लोग हुए घायल
Gonda, Gonda | Mar 17, 2024 दसियापुर पंडित पुरवा गांव में 2 पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है। एक पक्ष के अटल बिहारी व दूसरे पक्ष के अवध बिहारी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।