गोंडा: आचार संहिता लागू होते ही DM व SP ने शहर में उतरवाए राजनैतिक पार्टियों के होर्डिंग और पोस्टर
Gonda, Gonda | Mar 16, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लगते ही गोण्डा जिला प्रशासन एक्शन मुड में आ गया है। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष,कर्तव्यनिष्ठ, पारदर्शी, सुचितापूर्ण रूप में कराने के लिए DM नेहा शर्मा व SP विनीत जयसवाल सड़कों पर उतरकर कार्यवाही शुरू की। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी होर्डिंग और पोस्टरों को हटाने का कार्य युद्घ स्तर पर जारी कर दिया गया है।