गोंडा: लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू, गोंडा व कैसरगंज में पांचवें चरण में 20 मई को होगा मतदान
Gonda, Gonda | Mar 16, 2024 गोंडा की जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया है कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। गोंडा जिले में 26 अप्रैल से नामांकन शुरू हो जाएगा। 3 मई को नामांकन करने की अंतिम तिथि है। 4 मई को नामांकन जांच होगी। 6 मई तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकेगी। 20 मई को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना।