बहराइच: गोलवा घाट से कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी से संबन्धित मामले के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार मोटर व उपकरण बरामद
कोतवाली देहात पुलिस ने शुक्रवार को चोरी से संबंधित मामले के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान उसके पास से एक मोटर एक कटर मशीन व एक ड्रिल मशीन बरामद की गई है।