बहराइच: बेलहा बैहरौली तटबंध व साईगांव संपर्क मार्ग पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव
जिले के बौंडी थाना के बेलहा बैहरौली तटबंध व साईगांव संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने सड़क किनारे बबूल के पेड़ से गमछे से बने फंदे से एक युवक का शव लटका देखा। सूचना पर फोरेंसिक टीम और निरीक्षक मौके पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्रित कर युवक की शिनाख्त कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी है