बहराइच: धनकुट्टीपुरा में मटका तोड़ने के दौरान भरभराकर गिरे लोग, तीन घायल,बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा
शहर के धनकुट्टीपुरा मोहल्ले में बीती रात को मटका तोड़ने के दौरान पिरामिड के आकार का बैलेंस बिगड़ गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली नगर इलाके के मोहल्ला धनकुट्टीपुरा में हादसा हुआ था। अस्पताल में इलाज जारी है।