बहराइच: ज़िला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने साधारण सभा की बैठक का किया आयोजन हुए न्यायिक कार्य से विरत
बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को एक साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और साथ ही आज यानी शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन बहराइच के अध्यक्ष ने की जबकि इसका संचालन संघ के महामंत्री ने किया।