बरहेट: मोबाइल ऐप से कृषि ऋण आवेदन की सुविधा, बीडीओ कार्यालय में हुई बैठक।
मंगलवार को बरहेट प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य कृषि ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाना था। बैठक को जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक दीपक कुमार ने संबोधित किया तथा कृषिका एप की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में बीडीओ मौजूद थे।