सुल्तानपुर: अपर पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में निकाली गई तिरंगा यात्रा
पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के अधिकारियो,कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनंद के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली।इस अवसर पर संस्था में खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ब्रजेश मिश्र,उपाधीक्षक लल्लन सिंह,अभियोजन अधिकारी विजय कुमार,निरीक्षक प्रवीण मान सहित आदि मौजूद रहें।