सुल्तानपुर: अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन में पंजाब के यात्री की मौत, सुल्तानपुर स्टेशन का मामला
अकाल तख्त एक्सप्रेस से जालंधर से कटिहार जा रहे मुसाफिर की ट्रेन में मौत से ह्ड़कंप मच गया।गंभीर स्थिति में राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे पुलिस बल के जवानों ने सुल्तानपुर मेडिकल कालेज में यात्री को भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की पहचान संजीत कुमार 45 वर्ष पुत्र गणेश लाल शाह निवासी सुंदर नगर जालंधर पंजाब के रूप में हुई है।