सुल्तानपुर: कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर मांगो को लेकर मोस्ट बैकवर्ड संस्थान का जोरदार प्रदर्शन
मोस्ट बैकवर्ड संस्थान ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।महिलाओं और बड़ी संख्या में पुरुषों के प्रदर्शन को देखकर एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट ठाकुर प्रसाद, सीओ सिटी शिवम मिश्रा और नगर कोतवाल एके द्विवेदी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को तिकोनिया पार्क धरना स्थल पर ले जाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया।