सुल्तानपुर: प्रयागराज-अयोध्या रेल ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत,शव की नहीं हुई पहचान,जांच में जुटी पुलिस
सुल्तानपुर में प्रयागराज से अयोध्या जा रही सरयू एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई।घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के गभडिया रेलवे क्रॉसिंग के पास की है।सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस और कोतवाली पुलिस शव के शिनाख्त में जुट गई है।शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।वहीं कोतवाल ए.के द्विवेदी ने बताया कि PM रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।