सुल्तानपुर: ककरहवा मजरे सोनबरसा में शौच के लिए गई महिला को सांप ने काटा, मौत
बल्दीराय के ककरहवा मजरे सोनबरसा में शौच के लिए गई महिला की सर्पदंश से मौत हो गई शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुनीता पत्नी इंद्रेश गोस्वामी को परिजन फैजाबाद ले गए जहां पर स्थित गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, फैजाबाद से लखनऊ ले जाते समय महिला की मौत हो गई। मृतका के शव को पीएम में भेजकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।