पिपरई: पिपरई पुलिस ने बमुरिया गांव में कच्ची शराब बेचने पर 25 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया
बमुरिया गांव में पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 25 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया है, पिपरई पुलिस को शुक्रवार को शाम लगभग 4:30 बजे बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बमुरिया गांव में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से बमुरिया निवासी जंगबहादुर उम्र 25 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।