NH-27 की सर्विस रोड गड्ढों में तब्दील, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
District Magistrate/District Election Officer, Jalaun DM Jalaun Dio Jalaun Nitin Gadkari
उरई/कुइयां। कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से जुड़ी कुइयां सर्विस रोड इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। सर्विस रोड पर जगह-जगह बड़े-बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के चलते किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों से टोल टैक्स के नाम पर शुल्क वसूला जाता है, तो फिर सड़क की हालत इतनी खराब क्यों है? आटा और ऐट के पास बने दोनों टोल प्लाजा से करोड़ों रुपये की वसूली होने के बावजूद सर्विस रोड पर गहरे गड्ढे क्यों नजर आ रहे हैं?
कुइयां सर्विस रोड पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। खासकर रात के समय इन गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति और भी गंभीर है। अचानक गड्ढे सामने आने पर वाहन अनियंत्रित होने से दुर्घटना हो सकती है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि टोल वसूली के बावजूद सड़क की मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और हाईवे प्रबंधन से मांग की है कि कुइयां सर्विस रोड का तत्काल निरीक्षण कर गहरे गड्ढों को भरवाया जाए और सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
जनता का सवाल—जब टोल टैक्स समय पर लिया जाता है, तो सड़क की मरम्मत समय पर क्यों नहीं होती?
Jalaun, Jalaun | Sep 1, 2026