निहरी में राकेश जमवाल ने सरकार पर साधा निशाना
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राकेश जमवाल ने निहरी क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार में प्रदेश का विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ गया है। वर्तमान सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय नए-नए कर लगाकर लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम कर रही है।
उन्होंने मंडी जिले में दूध उत्पादकों की समस्या का उदाहरण देते हुए कहा कि सैकड़ों लीटर दूध मिल्क प्लांट के बाहर बहाना पड़ा, जिससे सरकार के 100 लीटर तक दूध खरीदने की गारंटी के दावों की सच्चाई सामने आ गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली को समझ चुकी है। विकास कार्यों की धीमी गति और जनसमस्याओं की अनदेखी का जवाब आने वाले समय में जनता स्वयं देगी।
सुंदरनगर से रोहित कौशल की रिपोर्ट