बांका: उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय केड़िया इनारावरण का डीएम ने किया निरीक्षण, आधारभूत संरचनाओं का किया अवलोकन
Banka, Banka | Jun 11, 2026 जिले में शिक्षा के विस्तार को लेकर डीएम नवदीप शुक्ला ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय केड़िया इनारावरण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध कक्षाओं, आधारभूत संरचनाओं एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।