सरीला: इछौरा गांव के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक में लगी आग, 20 वर्षीय खलासी की जलकर हुई मौत, मचा कोहराम
सरीला तहसील क्षेत्र के चिकासी थाना अंतर्गत इछौरा गाँव के पास खराब हो चुके ट्रक में ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन की वजह से आग लग गई तथा देखते ही देखते पूरा ट्रक जल कर राख हो गया। हुए हादसे में ट्रक में मौजूद 20 वर्षीय खलासी युवक की भी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।