किशनगंज: किसानों की समस्याओं को लेकर किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन
जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली भारतीय किसान संघ ने तहसील क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तहसीलदार हुकुमचंद मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डीएपी और यूरिया खाद की कमी दूर करने, अनुदानित बीज वितरण में पारदर्शिता के लिए एप विकसित करने तथा बीमा व मुआवजा संबंधी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने की मांग की गई।