पूरनपुर: सुतिया नाले में डूबे युवक का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के गांव बाजार घाट बैल्हा निवासी करन सिंह (पुत्र हरवंश सिंह) गुरुवार सुबह खेत देखने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश शुरू की तो सुतिया नाले के किनारे उनके कपड़े मिले, जिससे नाले में डूबने की आशंका जताई गई। सूचना पर हजारा थाना प्रभारी शरद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।