विदिशा नगर: माधवउद्यान के पास स्वच्छता अभियान के लिए वॉल पेंटिंग, भोपाल की एजेंसी को विदिशा नगरपालिका ने दिया काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उसी के तहत विदिशा नगर पालिका द्वारा वॉल पेंटिंग के जरिए लोगों को अपने आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई रखना के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए भोपाल की एक एजेंसी को विदिशा नगर में सभी प्रमुख सार्वजनिक जगह पर वॉल पेंटिंग कर यह संदेश दिया जा रहा है।