विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष प्रकाश सोनी की थार रॉक्स कार में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 15-16 मई की रात शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 वर्षीय आरोपी राजवीर धाकड़ को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी विवाद और अशांति फैलाने वाली गतिविधियों में शामिल रहता है।