पचरुखी: बड़कागांव हाई स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
पचरूखी प्रखंड क्षेत्र के बड़कागांव उच्च विद्यालय में सोमवार दोपहर 12 बजे समारोह आयोजित कर मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय में सर्वाधिक 89 प्रतिशत अंक के साथ राज पहले स्थान पर रहे। वहीं, दूसरे स्थान पर अमान अली 84 प्रतिशत व 75 प्रतिशत अंक के साथ प्रिंस कुमार राय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।