तुलसीपुर: जरवा क्षेत्र के बालापुर चौराहे तक वन विभाग द्वारा कटीला तार फेंसिंग, वृक्ष रहेंगे सुरक्षित, दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम
सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग रेंज तुलसीपुर अंतर्गत तुलसीपुर से बालापुर चौराहा लगभग 12 किमी तक पीडब्ल्यूडी की मुख्य सड़क के दोनों ओर 55 फीट तक लोहे का कटीला तार फेंसिंग कराई जा रही है। रेंजर अमरजीत ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की मुख्य सड़क के दोनों ओर सीमेंट का खंभा जिसपर से लोहे के कटीला तार लगाकर वन तथा वन्य जीवों को संरक्षित किया जा रहा है।