शाहजहाँपुर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहजहाँपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अल्हागंज थाना क्षेत्र का पंकज सक्सैना भी शामिल है, जिस पर 6 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का आरोप है।