जमुई: 21 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा जिला स्थापना दिवस समारोह, समाहरणालय के सभाकक्ष में पदाधिकारियों ने की बैठक
Jamui, Jamui | Feb 11, 2025 जमुई जिला का स्थापना दिवस आगामी 21 फरवरी 2025 को धुमधाम से समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिसको लेकर जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई और कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया।