जमुई: कुंभ स्नान कर प्रयागराज से देवघर लौट रहे तेज रफ्तार कार सवार काकन मोड़ के पास सड़क किनारे पेड़ से टकराये, 4 घायल
Jamui, Jamui | Feb 11, 2025 जमुई-लखीसराय के काकन मोड़ के पास मंगलवार की सुबह 4 बजे के करीब प्रयागराज के कुंभ से स्नान कर देवघर लौट रहा तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को 112 पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।