जमुई: कल्याणपुर में काम करते समय छत से गिरे राजमिस्त्री की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 11, 2025 शहर के कल्याणपुर में निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे एक मंजिला छत से गिरकर राजमिस्त्री बुरी तरह घायल हो गया। जिसे सहयोगियों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। राजमिस्त्री की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के सिकहरिया गांव निवासी प्रमोद तांती के रुप में हुई है।